Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

मिशन-2022: ये है कांग्रेस का प्लान, जल्द जारी हो सकती है पहली लिस्ट!

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट इसी माह के अंत तक जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में कांग्रेस 30 से 35 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।

प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कांग्रेस पहले उन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, जिन सीटों पर 2017 में मोदी लहर के बावजूद कम अंतर से चुनाव हारी थी। इनमें 16 सीट ऐसी हैं, जिनमें जीत का अंतर पांच हजार और उससे कम रहा है। जबकि 14 सीट ऐसी हैं, जहां कांग्रेस 10 हजार वोट तक हारी थी।

कांग्रेस के सामने पुरोला और हल्द्वानी में नया चेहरा चुनना होगा। पुरोला में हालांकि दावेदार काफी कम हैं, लेकिन हल्द्वानी सीट पर प्रत्याशी का चयन कांग्रेस के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है। कांग्रेस में वापस शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य का बाजपुर और नैनीताल सीट का दावेदार माना जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें