Haridwar NewsHighlight

बदमाशों ने की पैट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रुड़की के कमेलपुर गांव में स्थित पैट्रोल पंप में दबंगो ने घुसकर कर्मचारियों के साथ दिनदहाड़े मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बदमाशों ने की पैट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने को लेकर दबंगो और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दबंगो ने पैट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।

CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है दबंगो ने पैट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी डंडो से हमला किया। ये पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से सभी युवकों की तलाश कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें