Nainital NewsHighlight

UCC के समर्थन में आया अल्पसंख्यक आयोग, दिलाया समान अधिकार का भरोसा

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर बिल पेश किया। जिसके बाद उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग यूसीसी (समान नागरिक संहिता) बिल के समर्थन में आया है। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए इसका समर्थन किया है।

महिलाओं के अधिकार होंगे सुरक्षित

मजहर नईम नवाब ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बिल को लाकर महिलाओं के अधिकार को सुरक्षित करने का काम किया है। इस बिल के आने से मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न और हिंसा में काफी रोक लगेगी। किसी को भी इस बिल का विरोध नहीं करना चाहिए वो प्रदेश हित में लाये गए इस बिल का पूरी तरह से स्वागत करते हैं।

सभी महिलाओं को मिलेगा बिल का लाभ

मजहर नईम नवाब ने भरोसा दिलाया कि मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नवाब ने कहा कि जिस तरह तीन तलाक मामलों में केंद्र सरकार ने कानून बनाकर महिलाओं को उनका हक दिलाया है। उसी प्रकार उत्तराखंड के सीएम धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखकर इतिहास बनाया है। इस बिल के आने से महिलाओं को उनके सभी अधिकार मिलेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें