Dehradun News

योग नगरी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया बलात्कार, पुलिस ने यूपी से किया बरामद

ऋषिकेश पुलिस ने ऋषिकेश के श्यामपुर से अपहत नाबालिक लड़की को एटा उत्तर प्रदेश से बरामद किया। जानकारी मिली है कि नाबालिग लड़की को किडनैप करके उसके साथ रेप किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2022 को वादिनी पूजा (काल्पनिक नाम) ने कोतवाली पर एक लिखित तहरीर दी जिसमे उसने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिक बेटी(15साल) 26 मार्च को सुबह 9:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी. आसपास में रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बाद उसका कुछ अता पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरु की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने नाबालिक लड़की की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसके बाद 29 मार्च को नाबालिक लड़की को एटा जिले के जेतपुरा से बरामद किया गया। पूछताछ पर लड़की ने बताया कि प्रवेश पाल पुत्र अज्ञात निवासी एटा, यूपी उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। एटा पहुंचकर प्रवेश पाल ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा- 363 366 376 आईपीसी और 3/4 पोक्सो एक्ट की के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

नाम पता वांछित अभियुक्त-
1- प्रवेश पाल पुत्र अज्ञात निवासी एटा उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम-
1- उपनिरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- कांस्टेबल नीरज
3- कांस्टेबल संतोष
4- कांस्टेबल सुरेंद्र
5- महिला कांस्टेबल मोहिनी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें