Bageshwar newsBig News

तीन दिन तक किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बागेश्वर में 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन दिन तक किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने मामले को लेकर तहरीर दी थी। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ छह आरोपियों ने दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक दुष्कर्म, छेड़खानी और अन्य जघन्य घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता चलते ही वो थाने पहुंची। महिला ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपियों में एक की उम्र 18 से कम

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक किशोर नाबालिग है। किशोर को पुलिस ने संरक्षण में उसके पिता को सौंपा दिया है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे चाइल्ड होम भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें