HighlightPauri Garhwal News

बाल संरक्षण गृह में नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पौड़ी में बाल संरक्षण गृह में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग की आत्महत्या के बाद से बाल संरक्षण गृह में हड़कंप मच गया। अब तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाल संरक्षण गृह में एक नाबालिग ने की आत्महत्या

पौड़ी शहर के गाडोली के समीप बाल संरक्षण गृह में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंची है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बाल संरक्षण गृह पौड़ी में एक 17 साल के बालक ने आत्महत्या कर ली है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया

एसएसपी पौड़ी ने बताया कि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें