HighlightDehradun NewsUttarakhand Congress

मसूरी पहुंचे मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

टिहरी लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी के मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मंत्री प्रसाद नैथानी ने शहिद स्थल पर जाकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने और हर बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में पांचो सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीतने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।

चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस : नैथानी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिहरी लोक सभा प्रभारी मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और बेरोजगारी, मंहगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में देगी ….

कार्यकर्ताओ में भरा जोश

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओ में जोश है। इसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उनके द्वारा टिहरी लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की गई है। यदि पार्टी ने उन्हें टिहरी की जनता का सेवा करने का अवसर दिया है तो निश्चित तौर पर वे टिहरी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें