Big NewsDoiwala News

डोईवाला की जाखन नदी में उपखनिज का कार्य शुरू, आम जनता को सस्ते दामों में मिल सकेगी खनन सामग्री

आखिरकार एक साल के इंतजार के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम द्वारा डोईवाला की जाखन नदी में उपखनिज उठान का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अब सरकारी घाट खुलने से आम जनता को सस्ते दामों पर खनिज सामग्री मिल सकेगी।

जाखन नदी में उपखनिज का कार्य शुरू

उपखनिज निकासी के शुरू होने से अब आम जनता को सस्ते दामों पर खनन सामग्री मिल सकेगी। विभागीय अधिकारी आन सिंह कांडली ने बताया कि इस बार पांच लाख टन खनिज निकासी का लक्ष्य रखा गया है।

आम जनता को सस्ते दामों में मिल सकेगी खनन सामग्री

15 जून तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बार खनन सामग्री के रेट पिछले साल से कम कर दिए हैं। इस बार सभी टेक्स लगातार 19 रुपए की दर से खनन सामग्री आम जनता को मिलेगी ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें