National

1 मार्च से बढ़े दूध के दाम, अमूल ने इतने रुपये की प्रति लीटर बढ़ोतरी

आम लोगों के लिए एक बार फिर से झटके भरी खबर है। एक बार फिर से लोगों की जेब पर भार पड़ेगा वो भी दूख खरीद को लेकर। जी हां बता दें कि 1 मार्च से दूध के दाम बढ़ गए हैं। अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। ये कीमतें मंगलवार (1 मार्च, 2022) से लागू होंगी।

इस बढ़ोतरी के बाद एक मार्च यानी मंगलवार से अमूल गोल्‍ड का 500 म‍िली वाला पैकेट 30 रुपये का, अमूल ताजा 24 रुपये का और अमूल शक्‍त‍ि 27 रुपये का म‍िलेगा। अमूल के अनुसार कीमतों में इजाफा उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण क‍िया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें