UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News

ड्यूटी पर जा रहे सैन्यकर्मी का हुआ अपहरण, परिजनों ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

ड्यूटी पर जा रहे सैन्यकर्मी की गुमसुदगी को पुलिस ने अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। सैन्यकर्मी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

सैन्यकर्मी के अपहरण का मामला

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती निवासी कविता ने करीब 20 दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी। कविता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति जगदीश सेना में है। हाल ही में जगदीश की पोस्टिंग राजस्थान के बीकानेर में हुई है। वह पोस्टिंग पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन बीकानेर नहीं पहुंचे। कविता ने बीकानेर में अधिकारियों से संपर्क किया। लकिन जगदीश का कुछ पता नहीं चला।

सैन्यकर्मी की तलाश शुरू

सैन्यकर्मी की पत्नी कविता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एएसपी निहारिका तोमर ने बताया की पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था जिसे अब अपहरण में तरमीम कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेकर सैन्यकर्मी की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें