National

कांग्रेस से तोड़ा Milind Deora ने 55 साल पुराना रिश्ता, पार्टी से दिया इस्तीफा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता Milind Deora ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

Milind Deora ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्तवपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

दो बार सांसद रहे Milind Deora

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार के मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें