बागेश्वर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में 45 साल के एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है की व्यक्ति खुद को पिछले पांच दिनों से कमरे में बंद रखा हुआ था। बीते शनिवार को उसके कमरे में चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुन जब आसपास के लोग उसके कमरे में गए तो वो खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
अस्पताल में चल रहा व्यक्ति का इलाज
लोगों व्यक्ति के कमरे का नजारा देख हैरान रह गए। बता दें व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। जिसकी वजह से उसका अधिक खून बह चुका था। मौके पर मौजूद लोग तत्काल उस व्यक्ति को जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
खुद को साधु बताता था व्यक्ति
ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट पार्ट काटने वाला व्यक्ति खुद को साधु बताता था। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल बागेश्वर की डॉक्टर लता बोरा ने बताया कि इमरजेंसी में व्यक्ति को भर्ती किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। फ़िलहाल अधिक खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।