आईपीएल 2023 का 69 वा मुकाबला मुंबई इंडियंस(MI ) और सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में होगा। रोहित की टीम मुंबई को किसी भी हालत में ये मैच जीतना होगा। मुंबई अगर ये मैच जीतेगी तभी वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। तो वहीं हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।
प्लेऑफ की रेस में शामिल है मुंबई
पिछले मैच में मुंबई की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार मिली थी। लखनऊ ने पिछला मुकाबला 5 रनों से जीत लिया था। मुंबई इस वक्त अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। अब तक मुंबई 13 मैच खेल चुकी है। जिसमें से टीम को सात मैचों में जीत मिली है।
तो वहीं छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं हटसेराबाद की टीम अपना पिछला मुकाबला बैंगलोर से हारी थी। RCB ने मैच आठ विकेट से अपने नाम किया था।
हेड टू हेड मुकाबला
अगर दोनों ही टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात की जाए तो रोहित की टीम का पलड़ा भरी है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 20 मैच हुए है। जिसमें से MI ने 11 बार मुकाबला अपने नाम किया है। तो वहीं SRH ने नौ बार मुकाबला अपने नाम किया है।
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
आज का ये मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच दोपहर में होने के कारण मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। अब तक इस मैदान में 108 मुकाबले हुए है।
जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 50 बार मुकाबला अपने नाम किया है। तो वहीं 58 बार जीत लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिली है। इस मैदान में पहली पारी का एवरेज स्कोर 170 रनों के करीब देखने को मिलता है।
संभावित प्लेइंग 11
MI – रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधावल, जेसन बेहरनडॉर्फ।
SRH – एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, हैरी ब्रूक, कार्तिक त्यागी, अब्दुल समद, मयंक डागर, नितीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार।