Big NewsDehradun

निकाय चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम का किया घेराव

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद निकाय चुनाव और पीछे होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद कांग्रेस सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगा रही है।

निकाय चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

निकाय चुनाव को लेकर आज दून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चुनाव को टाल रही है और सरकार का निकाय चुनाव कराने का कोई इरादा नहीं है। इसी को लेकर आज देहरादून में महानगर कांग्रेस ने अपने पार्षदों के साथ नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

dehradun
महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने फॉगिंग के नाम पर करोड़ों रुपए घोटालों के लगाए आरोप

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती है। जिस तरीके से परिसीमन हो रहा है उससे भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने नगर में फॉगिंग के नाम पर करोड़ों रुपए घोटालों का आरोप भी लगाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button