UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ारहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज अगले 24 घंटे में पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

नदी किनारे रह रहे लोगों से की अपील

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इन जिलों में तीन से चार घंटे की भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। जिसे देखते हुए नदी किनारे रह रहे लोगों से आगामी 15 अगस्त तक सावधानी बरतने की अपील की है।

पांच जिलों में अवकाश घोषित

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के बाद गुरुवार को पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से बाहरवीं तक अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें