UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में आज भी कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और नैनीताल जनपद में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर लिया है।

पौड़ी के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं के तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिसे लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें