Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर की चपेट में रहेंगे ये इलाके

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों सतर्क रहने के लिए कहा। शीतलहर चलने का बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके कारण रात को होने वाली ठंड में इजाफा हो सकता है। एक दिन पहले ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पहुंच गए। मौसम विभाग ने आज सभी क्षेत्रों में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम तापमान रहने का अनुमान जताया है।

इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार अगले चार से पांच दिन शीतलहर और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार से शीतलहर शुरू हो जाएगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से परेशान कर सकती है। राज्य के मुक्तेश्वर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। राजधानी दून के अलावा पंतनगर में तापमान दो डिग्री, मुक्तेश्वर में सात डिग्री तक कम बना हुआ है। मुक्तेश्वर में रात का तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें