Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: आज और कल होली है। मौसम विभाग ने होली पर मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। होली के दिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

19 मार्च को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है। 20 को चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमानरू उत्तराखंड मैदानी इलाकों में अगले पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि माह के मध्य से तापमान में वृद्धि होना सामान्य बात है।

मैदानी क्षेत्रों के निवासियों को अब गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। मार्च अंतिम सप्ताह तक आते आते तापमान 34 से 35 डिग्री तक जा सकता है। दून में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें