Religious

Mesh Sankranti 2024: कब है मेष संक्रांति? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और क्या करें दान

Mesh Sankranti 2024: भगवान सूर्य की हिंदू धर्म में देवता के रूप में पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो जो इंसान प्रतिदिन भगवान सूर्य की अराधना करता है, उनके सभी कार्य सफल होते है। ऐसे में सूर्य की पूजा करने के लिए संक्रांति का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं। अप्रैल के इस महिने में सूर्य मीन से मेष राशी की ओर गोचर करेंगे। ऐसे में चलिए जानते है कि इस साल मेष संक्रांति कब हैं?

कब है पहली संक्रांति? (Mesh Sankranti 2024 Date)

मेष संक्रांति का काफी महत्व है। पूरे साल में टोटल 12 संक्रांति होती है। जिसमें से एक होती है मेष संक्रांति जो की बेसाखी के दिन आती है। आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल पर ही संक्रांति पड़ती है। ऐसे में इस साल 13 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष की पहली संक्रांति पड़ रही है।

कब है मुहूर्त? (Mesh Sankranti 2024 Muhurat)

पंचांग की माने तो मेष संक्रांति 13 अप्रैल को दिन में 12:22 मिनट पर शुरू होगी। तो वहीं शाम को 6:46 मिनट पर समाप्त होगी। 04:38 मिनट से शाम को 06:46 मिनट तक महा पुण्य काल रहेगा। इस बीच सूर्य की विशेष पूजा की जाती है। तो वहीं मेष संक्रांति का क्षण रात 09.15 पर हैं। इस दौरान सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे।

इस दिन इन चीजों का करें दान

मेष संक्रांति में दान करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप गेहूं, लाल चंदन, फूल व कपड़े, काला तिल, तांबे के बर्तन आदि चीजें दान में दे सकते हैं। इस दिन आप सबसे पहले उठकर स्नान कर लें। स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा-अर्चना करें। जिसके बाद वस्तुओं का दान करें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें