Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फरवरी के महीने में ही चढ़ेगा पारा, 30 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है। अचानक से तापमान बढ़ रहा है। अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री जबकि पर्वतीय जिलों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

प्रदेश में फरवरी के महीने में ही चढ़ेगा पारा

फरवरी के महीने में ही उत्तराखंड में  पारा तेजी से बढ़ रहा है। अचानक से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम गर्म रहेगा। आने वाले दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री रहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

तापमान के 30 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

मौसम की करवट को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जबकि पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग बदलते मौसम को लेकर लगातार लोगों को सचेत कर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। जिसके कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। बर्फ पिघलने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी।

बढ़ते तापमान के कारण बर्फ पिघलेगी जिसके कारण मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़तरी के होने के साथ ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें