HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा, हिमस्खलन के लिए अलर्ट जारी

para chada

प्रदेश में मौसम लगातार बदलता दिख रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। बुधवार को जहां राजधानी में दिन में गर्मी महसूस की गई। वहीं, टिहरी में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया।

17 से 19 फरवरी के बाद इन जिलों में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 10 से 12 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की भी संभावना है।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है।

नदी किनारे बसें लोगों के लिए अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक ने शासन-प्रशासन से नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। वहीं, दून में अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें