Big NewsUdham Singh Nagar News

नाश्ता कर रहे कावड़ियों के पंडाल पर फेंका मांस, जसपुर में हंगामा

kanwadiyon ka hungama

जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल हो गया। इसके बाद कावड़िया मास फेकने वाले की गिरफ़्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ कर धरने पर बैठ गए। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कावंड़ियो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पंडाल में कावड़ियों पर फेका मास

बुधवार यानि की आज सुबह कावड़िया पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। कांवड़िए पर अचानक किसी ने मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। आक्रोशित कांवड़ियों ने इसके बाद जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है।

शिकायत में एलआईयू की ओर से कहा गया कि कांवर लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांविड़ए आक्रोशित हो गए।

धरने से सड़के हुई जाम

आक्रोशित कांवड़िए अब मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ कर धरने पर बैठ गए हैं। कांवडि़यों का हंगामा जारी है। इस दौरान सड़क पर भी पूरी तरह से जाम लग गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें