Dehradun NewsHighlightUttarakhand

Dehradun news: डेंगू के खिलाफ MDDA के वीसी की पहल, पांच सितंबर को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Dehradun news: राजधानी देहरादून में डेंगू लगातार अपने पैर पसर रहा है। जिसके कारण दिन पर दिन डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है और मरीजों को प्लेटलेट्स की जरुरत पड़ रही है। ऐसे में MDDA (Mussoorie Dehradun Development Authority) के उपाध्यक्ष की पहल पर पांच सितंबर को एमडीडीए में रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है।

रक्तदान शिविर का आयोजन

डेंगू के बढ़ते मामले के बीच MDDA(Mussoorie Dehradun Development Authority) के उपाध्यक्ष की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बंशीधर तिवारी ने बताया की एमडीडीए सामाजिक कार्यों और आमजन के हित के लिए गंभीर है। लिहाजा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

MDDA के वीसी ने की लोगों से अपील

बंशीधर तिवारी ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई रक्तदान के इच्छुक है तो वह एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में आकर पांच सितम्बर को तीन बजे रक्तदान कर सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें