Haridwar NewsHighlight

मंगलौर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस के सामने दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

घटना गुरुवार की है। दिनदहाड़े दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। लेकिन आरोपियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था।

इलाके में दहशत

दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी मे जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत मच गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें