Dehradun NewsBig News

नहाने के दौरान गंगा में डूबा बेटा, बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, दोनों लापता

ऋषिकेश में नहाने के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। बेटे को डूबता देख युवक के पिता ने गंगा में उतर गए। इस दौरान दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गए।

बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संजय थापा (52) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने के लिए देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इस दौरान वे रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। जानकारी के अनुसार आशीष (23) पुत्र संजय नहाने के दौरान गंगा में डूब गया।

पिता और बेटे की तलाश जारी

बेटे को डूबता देख संजय ने गंगा में छलांग लगा दी। पिता और बेटा दोनों गंगा के तेज बहाव में बहकर लपट हो गए। तभी संजय की पत्नी और बेटे ऋषि ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पिता और बेटे का रेस्क्यू जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें