Bjp UttarakhandHaridwarhighlight

उत्तराखंड : मेयर पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस से शिकायत

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: रुड़की मेयर का विवादों से नाता जुड़ गया है। जब से उन्होंने कुर्सी संभाली है। आए दिन कोई ना कोई विवाद उनके साथ जुड़ जाता है। अब उन पर शहर के एक व्यक्ति ने लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के नाम पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मेयर के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को शिकायती दी है।

राजपूतान रुड़की निवासी सुबोध कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मथुरादास एवं ओमप्रकाश के नाम पर तीन लीज संपत्ति है। तीस-तीस साल बाद इनका नवीनीकरण होता आया है। उन्होंने लीज के नवीनीकरण के लिए नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया था। नगर निगम की ओर से नवीनीकरण ना करने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

13 दिसंबर 2021 को उच्च न्यायालय ने दो माह के अंदर नगर निगम की बैठक बुलाकर इसका निस्तारण करने के आदेश दिए थे। वह बीस दिसंबर को महापौर से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने उनको बताया कि 25 लाख रुपये देने के बाद ही इस संपत्ति की लीज का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद 8 जनवरी को बोर्ड की बैठक बुलाई गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि महापौर का एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह संपत्ति को लेकर लेनदेन की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। मेयर गौरव गोयल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Back to top button