National

अखिलेश यादव से मिले सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक, भाजपा को झटका देने की तैयारी?

यूपी में मतदान जारी है लेकिन इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि रीता जोशी ने अपने बेटे के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। बेटे को टिकट देने के लिए वो अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

आशंका जताई गई कि भाजपा द्वारा मयंक जोशी को टिकट ना देने का कारण अपर्णा का सपा से बीजेपी में आना औऱ टिकट देना है लेकिन भाजपा ने अर्पणा को भी टिकट नहीं दिया। भाजपा ने मयंक और अपर्णा की जगह सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

पिछले दिनों रीता जोशी ने यह भी कहा था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव को उतारा था, जो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। अखिलेश से मयंक के मिलने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें