भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आज अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि आज आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इस बारे में जानकारी दी है. बता दें कि हाल ही में उन्होंने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी.
आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए. छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं. ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है.
रीता बहुगुणा जोशी मूल रुप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं जो की वर्तमान में इलाहाबाद से भाजपा सांसद हैं. इससे पहले वो पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।