Big NewsHaldwani NewsUttarakhand

हल्द्वानी हिंसा : मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, यहां छिपा बैठा था, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने इसकी पुष्टि की है।

मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अब्दुल मलिक आठ फरवरी को हल्द्वानी में हुए दंगों के बाद से फरार चल रहा था। तब से लेकर आज तक पुलिस उसकी कई शहरों और राज्यों में तलाश कर रही थी।

दिल्ली में छिपकर बैठा था मास्टर माइंड

आपको बता दें कि पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मलिक इतने दिनों से दिल्ली में ही छिप कर बैठा था। जबकि इस बीच उसके विदेश भाग जाने की खबरे तक सामने आ रही थी। जिसे देखते हुए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। इसके साथ ही नेपाल बॉर्डर पर भी अब्दुल मलिक के पोस्टर चस्पा किए गए थे।

दूसरा फोन इस्तेमाल कर रहा था मलिक

काफी समय से पुलिस अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी हिंसा के एक दिन पहले ही मलिक का फोन स्विच ऑफ हो गया था। जिस कारण उस तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हिंसा के एक दिन पहले अब्दुल मलिक ने नया फोन और नया सिम खरीदा। जिसको वो अब तक इस्तेमाल कर पुलिस से बच रहा था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें