UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हुआ भूस्खलन, 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त, अलग-अलग जगहों पर यात्रियों को रोका

प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चमोली में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी भूस्खलन हो गया।

हाईवे का 10 मीटर का हिस्सा ध्वस्त

भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। जिसके चलते पुलिस ने यात्रियों के वाहनों को बदरीनाथ धाम, लामबगड़ और पांडुकेश्वर में ही रोक दिया है। बता दें अलग-अलग जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। सूचना पाकर सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और नैनीताल जनपद में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें