Big NewsTehri News

यहां रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग, किचन में काम करने वाले कर्मी झुलसे

टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंबा ब्लॉक रोड पर एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान किचन में काम कर रहे तीन कर्मी बुरी तरह से झुलस गए।

रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग

मिली जानकारी के अनुसार किचन में रखे गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग भड़क गई। जिसके चलते ये हादसा हो गया। इस दौरान किचन में काम कर रहे कर्मी आग में झुलस गए।

किचन में काम करने वाले तीन कर्मी झुलसे

आनन-फानन में किचन में काम कर रहे कर्मियों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें