Big NewsDehradun News

बाजार में जूते-चप्पल की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहसपुर बाजार में जूते चप्पल और गारमेंट्स की दुकान में अचनाक आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दुकान में अचानक लगी भीषण आग

घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की फुटवियर और गारमेंट्स की दुकान है। दुकान संचालक का परिवार दुकान के पीछे ही रहता है। सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने पर राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी हुई थी। आनन-फानन ने संचालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

जांच में जुटी पुलिस

दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें