Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

चमोली में कोठियालसैन स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में बुधवार को भीषण आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी भीषण आग

फायर स्टेशन गोपेश्वर को घटना की सूचना मिली थी कि विद्युत विभाग कोठियालसैन के कंट्रोल रूम मे आग लगी है. सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बड़ी राजकीय संपत्ति को नुकसान होने से बचाया। दमकल कर्मियों के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें