Nainital NewsBig News

हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हल्द्वानी में नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतना विकराल थी की उसने तीन मंजिला भवन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी का रेडीमेड कपड़े का काम है। उन्होंने घर पर गोदाम भी बना रखा था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई है। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लाखों का सामान जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर टीम ने तीन मंजिला भवन में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया। गनीमत ये रही कि आग लगने से किसी भी तरह से जान माल का नुकसान नही हुआ है। व्यापारी के मुताबिक आग लगने से लाखों रुपए रुपये का नुकसान हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें