Udham Singh Nagar NewsHighlight

घर में लगी भीषण आग, चपेट में आकर महिला की जिंदा जलकर मौत

जसपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नहर पार नई बस्ती में एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आकर एक महिला की भी जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.

आग की चपेट में आकर महिला की जिंदा जलकर मौत

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नई बस्ती जसपुर निवासी रहीश अमजद के मकान में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई. इस दौरान आग की चपेट में आकर नसीमा पत्नी रहीश अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आग को बुझाने के दौरान रहीश भी बुरी तरह से झुलस गया. सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दमकल विभाग के अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि आग लगने की वजह गैस रिसाव होना बताया जा रहा है. इसके साथ ही घर में रखा सारा सामान जलकर रख हो गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें