International News

थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

थाईलैंड में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। यहां भीषण विस्फोट से 15 लोगों की मौत होने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार बचावकर्मी का कहना है कि मध्य थाईलैंड में आतिशबाजी फैक्ट्री में यह धमाका हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। मौतों का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इस विस्फोट में फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

पहले भी हुआ था खतरनाक विस्फोट

थाईलैंड में पहले पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो चुका है। पिछले साल जुलाई में थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ था। इस ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 115 से ज्यादा लोग हताहत हो गए थे। यह धमाका नाराथिवास प्रांत के सुगई कोलेक शहर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। उस समय इस ब्लास्ट में 115 लोग घायल हो गए थे, जिनमें कई लोग गंभीर थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें