Big NewsNational

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़े, मास्क पहनना अनिवार्य किया गया

mask compulsory in maharasthraदेश में एक बार फिर से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों के बढ़ने के बाद अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कोविड 19 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।

देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र

राज्य सरकार ने जिला अधिकारियों को कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ प्रदीप व्यास ने सभी जिला अधिकारियों को लिखे पत्र में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने सहित कई आदेश दिए।

सरकार ने ट्रेन, बस, सिनेमा, सभागार, कार्यालय, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल जैसे बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

https://youtu.be/vktph2Bgi30

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें