Big NewsUttarakhand

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रवीन सिंह, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम

pravin singh shaheedउत्तराखंड के वीर सपूत शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव टिहरी के पुंडोली लाया गया। शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए। वहीं जवान को अंतिम सलामी देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

आपको बता दें कि 15वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान प्रवीन सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में निकली टीम का हिस्सा थे। सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान प्रवीन सिंह की मौत हो गई।

वहीं प्रवीन सिंह के शहीद होने की खबर मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में उनके गांव पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्रवीन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

Back to top button