Big NewsPauri Garhwal News

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद दीपेंद्र का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग प्रोटेक्शन में गोली लगने से शहीद हुए गढ़वाल राइफल के जवान दीपेंद्र सिंह रावत का पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव पसोली में पंचतत्व में विलीन हो गया है। राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद दीपेंद्र सिंह रावत का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पंहुचा स्थानीय लोग, शहीद के परिवार और रिश्तेदार भावुक हो गए। सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शहीद दीपेंद्र के भाई ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने अपने बहादुर को याद कर नम आंखो से विदा किया। वहीं सेना के जवानों ने अपने शहीद साथी को आखिरी सलामी दी।

एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे दीपेंद्र

शहीद जवान पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक के ग्राम पसोली गांव के रहने वाले थे। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी पिंकी (25) और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं। आपको बता दें एक सप्ताह पहले ही दीपेंद्र अपनी छुट्टी पूरी करने के बाद ड्यूटी पर लौटे था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें