Business

Today Gold-Silver Rate: March के पहले दिन सोना और चांदी हुआ महंगा, जानें कितने हुए दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज 1 March को महीने के शुरुआती दिन में सोना और चांदी महंगा हुआ है। महंगा होने के बाद सोने के दाम 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो है। वहीं, चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 62592 है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69977 रुपये है। आइये जानते हैं शहरों में सोने के क्या भाव हैं।

March के पहले दिन सोने-चांदी के दाम

  • दिल्ली 63,310 रुपये
  • मुंबई 63,160 रुपये
  • कोलकाता 63,160 रुपये
  • चैन्नई 63,710 रुपये
  • बेंगलुरु 62,160 रुपये
  • हैदराबाद 63,160 रुपये
  • चंडीगढ़ 63,310 रुपये
  • जयपुर 63,310 रुपये
  • पटना 63,210 रुपये
  • लखनऊ 63,310 रुपये
  • नागपुर 62,160 रुपये
  • सूरत   62,210 रुपये
  • पुणे  62,160 रुपये
  • केरल  63,160 रुपये
  • बैंगलोर  62,160 रुपये

वायदा कारोबार में सोना-चांदी

शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 60 रुपये गिरकर 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 60 रुपये या 0.1 प्रतिशत क गिरावट के साथ 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,304 लॉट का कारोबार हुआ। वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 27 रुपये बढ़कर 69,692 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 27 रुपये या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 480 लॉट में 69,692 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

Back to top button