HighlightDehradun News

Dehradun murder case: पुलिस की लापरवाही से गई जान! SSP ने किया चौकी प्रभारी को सस्पेंड

Dehradun murder case: देहरादून के पलटन बाजार में दिनदहाड़े युवती की हत्या मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर कर दिया है।

पलटन बाजार में युवक ने की थी युवती की निर्मम हत्या

बता दें बीते सोमवार को एक युवक ने 23 साल की युवती की गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी मची हुई थी। जांच में पता चला था कि दो दिन पहले ही मृतका ने खुड़बुड़ा कोतवाली में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही बताया था कि युवक से उसकी जान को खतरा है। जिसके दो दिन बाद ही सिरफिरे युवक ने युवती की निर्मम हत्या कर दी।

लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा लाइन हाजिर

कोतवाली नगर इलाके में युवती की हत्या के मामले में, शुरुआती जांच में पुलिस चौकी लेवल पर लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद एसएसपी ने एक्शन लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: देहरादून के पलटन बाजार में मर्डर: गर्दन काटकर युवती को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें