NationalHighlight

कोरियन गेम ने किया तबाह!, तीन बहनों ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखा ये

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां तीन बहनों ने मौत को गले लगा लिया। वहज थी कोरियन गेम। जी हां, कोरियम गेम ने तीनों की जिंदगी तबाह कर दी। मौत से पहले तीनों ने अपने मम्मी-पापा के लिए सुसाइड नोट भी छोड़ा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोरियन गेम ने किया तबाह!,तीन बहनों ने मौत को लगाया गले

दरअसल गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि तीनों बहनों को कोरियन ऑनलाइन गेम की लत थी। इस गेम का नाम है कोरियन लवर गेम। जानकारी के मुताबिक तीनों बीते पांच सालों से इस गेम को खेल रही थीं।

Ghaziabad

कोरियन गेम से थी प्रभावित

कोरोना काल के समय इस गेम को तीनों ने खेला था। ये एक टास्क बेस्ड गेम बताया जा रहा है। तीनों बहनें इस गेम से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने अपना कोरियन नाम भी रख लिया था। इस गेम में 14 साल की बहन बॉस थी। वो ही अपनी दोनों बहनों को टास्क देती थी। जिसकी वजह से तीनों बहने हर काम साथ ही करती थीं। खाना खाना, घर के काम, सोना आदि सभी काम। ये बात भी सामने आई है कि तीनों बहनें ये शक नहीं होने देती थीं कि वो कोई टास्क कर रही हैं।

सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते…

तो वहीं पिता ने इस मामले में बताया कि बेटियां कहती थीं कि “सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते, वो हमारी जिंदगी और जान हैं” सुसाइड नोट में भी बहनों ने लिखा कि पापा सॉरी। पिता ने नम आंखों से सभी परेट्स से गुजारिश की कि वो अपने बच्चों को गेम से दूर रखें।

पिता की माने तो गेम का लिंक कोरिया से आया था। अगर उन्हें पता होता कि इस गेम में क्या टास्क है तो वो उन्हें कभी खेलने ही नहीं देते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- गेम में 50 टास्क की बात कही जा रही है।

सुसाइड से पहले कमरे का दरवाजा किया बंद

सुसाइड से पहले लड़कियों ने पहले कमरा बंद किया। जिसके बाद बारी-बारी से खिड़की से नीचे कूदीं। लड़कियां जब गिरी तो इतनी तेज आवाज आई कि सोसाइटी में लोग की भीड़ इकट्ठी हो गई। घरवाले जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक लड़कियों ने छलांग लगा दी थी। ये बात भी सामने आ रही है कि बच्चियां दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। तो वहीं पिता भी ट्रेडिंग का काम करते थे। घर की माली हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें