National
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, हुआ बड़ा विस्फोट, 11 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास नक्सली हमले की खबर सामने आई है । जानकारी मिल रही है कि वहां नक्सलियों ने बड़ा विस्फोट किया है। इस विस्फोट में 11 जवान शहीद हो गए हैं।
डीआरजी के जवानों पर किया IED ब्लास्ट
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास बुधवार को डीआरजी के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला हुआ है। आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं।
नक्सलियों को नहीं बख्शा जाएगा- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लड़ाई अपने अंतिम चरण में, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।