Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर: सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही मंच पर पहुंच चुके हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच चुके हैं।

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं आठ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 25000 आगंतुकों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। इसके अलावा बैरियर और पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ बढ़ने पर प्लान में थोड़े बदलाव भी किए जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
अब तक के CM
  • नित्यानंद स्वामी- 354 दिन(9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001).
  • भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन(30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002).
  • एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन(02 मार्च 2002-07 मार्च 2007).
  • जनरल बीसी खंडूड़ी- दो साल 111 दिन(07 मार्च 2007-26 जून 2009).
  • डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- दो साल 75 दिन(27 जून 2009-10 सितंबर 2011).
  • मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन(11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012).
  • विजय बहुगुणा- एक साल 324 दिन(13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014).
  • हरीश रावत- दो साल 55 दिन(01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016).
  • राष्ट्रपति शासन- 25 दिन(27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016).
  • हरीश रावत- एक दिन(21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016).
  • राष्ट्रपति शासन- 19 दिन(22 अप्रैल 2016-11 मई 2016).
  • हरीश रावत – 311 दिन(11 मई 2016-18 मार्च 2017).
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन(18 मार्च 2017-10 मार्च 2021).
  • तीरथ सिंह रावत- 116 दिन(10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021).
  • पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन(04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022).
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें