National

गलत तरीके से छूने सहित बृजभूषण के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कई बातें आई सामने

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना जारी है। वहीं अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज एफआईआर में कई बातें सामने आई है। महिला पहलवानों ने कई तरह के आरोपों को एफआईआर में दर्ज किया है।

गलत तरीके से छुते थे बृजभूषण

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार महिला पहलवानों ने एफआईआर में कई तरह की बातों का जिक्र किया है। उन्होनें जानकारी दी है कि किस तरह बृजभूषण शरण सिंह उनके साथ बर्ताव करते थे। दो पहलवानों ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। पहलवानों ने बताया कि जब हम उन्हें सांस लेने में दिक्कत की बात बताते थे तो हमें गलत तरीके से पेट में और अन्य जगहों पर छूआ करते थे। महिला पहलवानों ने यह भी जानकारी दी है कि बृजभूषण की इस तरह की हरकतों से वो काफी डर जाया करती थी और रात भर सो भी नहीं पाती थी। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बृजभूषण ने कहा, सारे आरोप गलत हैं

हालाकिं महिला पहलवानों द्वारी दर्ज की गई एफआईआर में लिखे आरोपों को बृजभूषण सिंह ने शूरू से ही गलत बताया है। उनका कहना है कि वो ऐसा कुछ नहीं करते थे। उनका कहना है कि मुझे कोर्ट और पुलिस पर पूरी भरोसा है। वहीं उन्होनें एक बिजनेसमैन को इस सबके पीछे का कारण बताया है।

बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान

जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने साफ कहा है कि वो अपना धरना तब तक जारी रखेंगे जब तक बृजभूषण को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती। वहीं उन्होनें ये भी एलान किया है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने जीते सभी पुरस्कार को वापस सरकार को लौटा देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें