Dehradun NewsHighlight

देहरादून में कई उप निरीक्षकों के तबादले

देहरादून में एक बार फिर से उप निरीक्षकों के तबादले किए गए। देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कुल मिलाकर 10 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया। इसमे ऐसे दारोगा भी शामिल हैं जिनका तबादला अभी एक जिले से दूसरे जिले यानी की उत्तरकाशी से देहरादून हुआ है और उनके चौकी प्रभारी बनाया गया है।

लिस्ट के अनुसार उप निरीक्षक रजनीश कुमार सैनी को कुल्हाल चौकी प्रभारी बनाया गया है तो वहीं विकेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी विघोली थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी लाल थप्पड़ बनाया गया है तो वहीं जगमोहन सिंह को कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी विघोली थाना प्रेमनगर भेजा गया है। इसी के साथ प्रवेश रावत को थाना अध्यक्ष सेलाकुई से चौकी प्रभारी सभावाला बनाया गया है। वहीं संजय रावत को चौकी प्रभारी लाल थप्पड़ से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है। पंकज कुमार को चौकी प्रभारी कुल्हाल से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है तो इसी के साथ कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी सभावाला से थाना सेलाकुई भेजा है।

उप निरीक्षक मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाया गया है तो वहीं उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा को थानाध्यक्ष सेलाकुई से कोतवाली विकासनगर भेजा गया है। इसी के साथ दर्शन प्रसाद काला को कोतवाली विकासनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है।

DEHRADUN POLICE DEHRADUN POLICE

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें