Dehradun News

मंत्री बिशन सिंह चुफाल की पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- धरातल पर काम दिखने चाहिए

विधानसभा में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि कोरोना के साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दी जाए। विभिन्न पेयजल परियोजना कार्य में तेजी लाएं। मजदूरों के भुगतान में विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए।

शुक्रवार को विधानसभा में पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कहा कि टैंकों की सफाई के साथ हाईपो-ब्लिचिंग कर दिया जाए। फिल्टर-चैंबर की सफाई करा ली जाए। उन्होंने नमामि गंगे मिशन की विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोपेश्वर, जोशीमठ परियोजना में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि एसटीपी का उच्चीकरण एवं नवीन एसटीपी का समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कहा कि साॅलिड वेस्ट-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जाए, साथ ही उन्होंने गांव के खुले पानी को नाले से जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सभी मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नीतिश झा, अपर सचिव उदयराज, मुख्य अभियंता एससी पंत, एमडी एसके पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें