Haridwar NewsBig News

Mansa devi temple : रोपवे का संचालन बंद, बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु

मनसा देवी रोपवे का संचालन एक जनवरी से बंद है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग जो चलने में असमर्थ हैं वो बिना माता के दर्शन के ही लौटने को मजबूर हैं। बता दें अलग-अलग राज्यों से आए कई श्रद्धालुओं वापस लौट रहे हैं। फिलहाल सरकार की ओर से रोपवे के संचालन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Mansa devi रोपवे का संचालन बंद

नए साल के पहले दिन ही मनसा देवी की यात्रा करने वाले रोपवे का संचालन बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको कंपनी के महाप्रबंधक मनोज डोबाल का कहना है कि समय बढ़ाने का निर्णय प्रदेश सरकार को करना है। सरकार की ओर से समय बढ़ाया गया तो तभी संचालन शुरू हो पाएगा।

31 दिसंबर को समाप्त हुआ अनुबंध

बता दें मनसा देवी मंदिर पर चलने वाले रोपवे की लीज मई 2021 में समाप्त हो गई थी। लेकिन सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रोपवे का संचालन 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था। जो अब रविवार को समाप्त हो गया है।

संचालन बंद होने से श्रद्धालुओं को हो रहे दिक्कतें

नए साल के मौके पर मनसा देवी मंदिर पर रोपवे से जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलग-अलग राज्यों से आए कई यात्री बिना दर्शन के ही वापस लौट रहे हैं। बता दें रोपवे का इस्तेमाल अधिकांश बच्चे, दिव्यांग और बुजुर्ग करते थे।

जान जोखिम में डालकर हो रहा था संचालन

बता दें IIT रुड़की की ओर से रोपवे की जांच पड़ताल की गई थी। रोपवे काफी पुराना होने पर इसका संचालन बंद करने की रिपोर्ट सौंपी थी। विशेषज्ञों का कहना था कि रोपवे के संचालन से नुकसान हो सकता है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की जान जोखिम में डालकर रोपवे संचालन का समय बढ़ा दिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें