Haridwar NewsBig News

Mansa devi : रोपवे का संचालन बंद होने से श्रद्धालु परेशान, इतने दिन और बंद रहने की संभावना

मनसा देवी रोपवे का संचालन लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलग-अलग राज्यों से आने वाले चलने में असमर्थ कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। बता दें 31 दिसंबर को सरकार के साथ कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया था। जिसके चलते एक जनवरी से ही रोपवे का संचालन बंद है।

तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम का रुख भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। निगम का कहना है कि कंसलटेंट से परामर्श लिया जा रहा है। रोपवे संचालन की स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रोपवे के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर और तकनीकी जांच के आदेश हाईकोर्ट से मिले हैं।

15 दिन से अधिक का समय लगने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप पहले कंसलटेंट की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि रोपवे संचालन योग्य है या नहीं। यदि रोपवे का संचालन करने योग्य है तो अनुमति लेकर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि रोपवे संचालन को लेकर निर्णय लेने में फिलहाल 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें