HighlightDehradun News

mann ki baat : PM ने की अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात, CM बोले राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं हमारे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से बात की. इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की. इस दाैरान उन्होंने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली.

PM ने की अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से वार्ता कर स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. सीएम ने रक्षित को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.

राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं हमारे युवा : CM

सीएम धामी ने कहा कि रक्षित से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र करना उत्तराखण्ड के प्रति उनके आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है. बता दें लक्ष्य बीते दिनों पहले पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड लौटे थे. इससे पहले उन्होंने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें